About

Welcome To Godara Pariwar – Maharaja Pandu Godara Charitable Trust (MPGC Trust)

गोदारा परिवार को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से पहली बार 19 दिसंबर 2021 को ARG Resort (आदूराम गोदारा रिसोर्ट) में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूरे भारतवर्ष एवं विदेशों से गोदारा परिवार के लोग पहुंचे।

महाराजा पांडु गोदारा चैरिटेबल ट्रस्ट (MPGC Trust)
गोदारा परिवार द्वारा स्थापित एक सामाजिक एवं परोपकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य समाज के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और जनसेवा के कार्यों को बढ़ावा देना है। यह ट्रस्ट पूर्णतः गैर-लाभकारी (Non-Profit) है और भारतीय कानूनों के अंतर्गत पंजीकृत है।

ट्रस्ट का नाम गोदारा गोत्र के आदिपुरुष माने जाने वाले महाराजा पांडु गोदारा के आदर्शों से प्रेरित है, जिनके जीवन मूल्य—सत्य, न्याय, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व—हमारे कार्यों की आधारशिला हैं।

हमारे उद्देश्य

MPGC Trust समाज के सभी वर्गों के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है:

ट्रष्ट के उद्देश्य: इस ट्रष्ट के निम्नलिखित उद्देश्य होगे

1. समाज के सार्वजनिक उपयोग हेतु धर्मशाला, धार्मिक स्थल, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं पुस्तकालय, वाचनालय, चिकित्सालय व सामुदायिक भवन हेतु भूमि क्रय करना, भवन निर्माण करना, उनका प्रबंधन एवं संचालन का कार्य करना।

2. समाज के बच्चों एव युवाओ (बालक व बालिका) में अकादमिक, खेलकूद, व्यवहारिक, रोजगार सर्जन, शिक्षा, कोचिंग एवं प्रशिक्षण का कार्य करना।

3. समाज के धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक व सास्कृतिक विकास हेतु समितिया गठित करना, उनका प्रबंधन व संचालन करना एव मेले व समारोह का आयोजन करना।

4. समाज के गरीब, असहाय, अनाथ, विधवा एवं वृद्धों के सहायताार्थ एवं कल्याणार्थ कार्य करना।

5. समाज में वैचारिक एवं सामुदायिक भावना के विकास हेतु ग्रंथो, पुस्तकों, पत्रिकाओं व समाचार पत्रों के प्रकाशन का कार्य करना।

6. समाज व्याप्त कुरीतियों, कुप्रथाओं के उन्मूलन एवं अच्छे उद्देश्य के लिए नई रीतियो एवं प्रथाओं को स्थापित करने का कार्य करना।

7. समाज की एकता, सोहार्दय सदभाव व भाईचारा बढ़ाने में आपसी विवादों के निपटाने में शातिपूर्ण हल करने का कार्य करना।

8. कृषि क्षेत्र एवं ग्रामीण पारपरिक व्यवसायों के वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचारों के विकास एवं श्रम संरक्षण की दिशा में कार्य करना।

9. पशुधन कल्याण हेतु गोशालाओ, नन्दीशालाओं एवं पशु चिकित्सालय के निर्माण, प्रबंधन व संचालन का कार्य करना।

10. समान उद्देश्य वाली सामाजिक सस्थाओं को आर्थिक सहायता, सहयोग एवं संरक्षण प्रदान करने का कार्य करना।

11. वन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करना

12. सहकारी उपभोक्ता सरक्षण के संबध में कार्य करना

13. ट्रष्ट द्वारा अनुमोदित समाज सेवा कार्य करना 

ट्रस्ट के ट्रस्टी / सदस्य

क्रम सं

ट्रस्ट के ट्रस्टी / सदस्य

विवरण

अतिविशिष्ठ ट्रस्टी

ऐसे व्यक्ति एवं संस्था जो ट्रस्ट को रूपया 1,00,000/- अथवा अधिक का दान दे।

विशिष्ठ ट्रस्टी

ऐसे व्यक्ति एवं संस्था जो ट्रस्ट को रूपया 51,000/- अथवा अधिक का दान दे।

सामान्य ट्रस्टी

ऐसे व्यक्ति एवं संस्था जो ट्रस्ट को रूपया 21,000/- अथवा अधिक का दान दे।

आजीवन सदस्य

ऐसे व्यक्ति एवं संस्था जो ट्रस्ट को रूपया 5,100/- अथवा अधिक का दान दे।

वार्षिक सदस्य

ऐसे व्यक्ति एवं संस्था जो ट्रस्ट को रूपया 500/- अथवा अधिक का दान दे।


ट्रस्ट का प्रबन्ध

(1) ट्रस्ट का प्रबन्ध एक इक्कीस निर्वाचित सदस्यों की मुख्य कार्यकारिणी करेगी। ऐसे निर्वाचित सदस्य निम्न प्रकार से होंगे:-

ट्रस्ट स्थापक

1

अतिविशिष्ठ ट्रस्टी

5

विशिष्ठ ट्रस्टी

5

सामान्य ट्रस्टी

3

आजीवन सदस्य

2

वार्षिक सदस्य

5

कुल

21


(2) मुख्य कार्यकारिणी के सदस्य अपने में से निम्नलिखित पदाधिकारी नामांकित अथवा चुनाव द्वारा तीन वर्षों के लिए नियुक्त करेंगेः-

(A) अध्यक्ष

(B) उपाध्यक्ष

(C) सचिव

(D) उपसचिव

(E) कोषाध्यक्ष

(F) प्रचार मंत्री

(G) प्रवक्ता

ट्रस्ट के बैंक खाते का विवरण 

NAME - MAHARAJA PAANDU GODARA CHARITABLE TRUST

ACCOUNT NUMBER - 168111010000144
IFSC CODE - UBIN0816817
BANK NAME - UNION BANK

BRANCH - GAGANPATH, SRI GANGANAGAR